रायपुर, 22 जुलाई (आरएनएस)। रायपुर नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को ‘कैच द रैन’ अभियान के तहत जल संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) के उत्सव चौधरी, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, जियो हाईड्रोलॉजिस्ट, आर्किटेक्ट, बिल्डरों के प्रतिनिधि और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में एनआईयूए के उत्सव चौधरी ने रायपुर नगर निगम द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने शहर में इस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए बिल्डरों, वास्तुविदों, जियो हाईड्रोलॉजिस्ट और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए। उन्होंने सभी हितधारकों से अपील की कि वे वर्षा जल संचयन से जुड़े अपने नवाचार और कार्यों को सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।
नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने भारत सरकार के निर्धारित मानकों के अनुरूप रायपुर में वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जोन के नगर निवेश अभियंताओं से कहा कि शहर में अधिकाधिक स्थानों पर वैज्ञानिक तरीके से रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था विकसित की जाए और इसे निगम की प्राथमिकता के रूप में लागू किया जाए।
अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने कहा कि ‘कैच द रैनÓ अभियान को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को इस अभियान से जोड़कर व्यापक जनजागरूकता फैलाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि वर्षा जल का संरक्षण भविष्य की पीढिय़ों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम है।
जल संवाद के दौरान जियो हाईड्रोलॉजिस्ट विपिन दुबे ने सुझाव दिया कि नगर निगम किसी सार्वजनिक उद्यान में मॉडल ग्राउंड वाटर रिचार्ज पिट तैयार कर उसके परिणामों का अध्ययन करे। उन्होंने कहा कि सभी रिचार्ज पिट तकनीकी मानकों के अनुरूप बनाए जाने चाहिए, ताकि भूजल की गुणवत्ता बनी रहे और उसमें बैक्टीरिया या अन्य प्रदूषण की आशंका न हो।
बैठक में आर्किटेक्ट्स ने भी रायपुर में ‘कैच द रैनÓ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक समग्र एक्शन प्लान तैयार करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में इस बात पर सहमति बनी कि जनजागरूकता, तकनीकी गुणवत्ता और जनभागीदारी के माध्यम से वर्षा जल संचयन को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

