अंबिकापुर,22 जुलाईं (आरएनएस)। सरगुजा पुलिस इकाई में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक (एमटी) पुरुषोत्तम पैकरा के आकस्मिक निधन के बाद पुलिस सैलरी पैकेज के तहत उनकी पत्नी श्रीमती जगरमती पैकरा को 10 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भापुसे) और भारतीय स्टेट बैंक अंबिकापुर के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतीक अग्निहोत्री ने दिवंगत प्रधान आरक्षक की पत्नी को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा।उल्लेखनीय है कि प्रधान आरक्षक (एमटी) पुरुषोत्तम पैकरा का 7 जनवरी 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। पुलिस सैलरी पैकेज के तहत उनके परिवार को बीमा राशि का लाभ प्रदान किया गया।इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रबंधक शिरीष गीर, मुख्य शाखा अधिकारी आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्थापना शाखा के उपनिरीक्षक (एम) अभय सिंह सहित पुलिस एवं बैंक के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

