जशपुरनगर, 22 जुलाई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो रही है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद चयनित छात्र-छात्राओं की सूची और काउंसलिंग की तिथि विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।जिला प्रशासन के अनुसार, चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक प्रयास आवासीय विद्यालय डौडकाचौरा, जशपुर नगर में आयोजित होगी। काउंसलिंग का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।काउंसलिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं की 60 प्रतिशत अंक वाली अंकसूची, प्रधानपाठक का सत्यापन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। वहीं विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों को दिव्यांगता, अनाथ अथवा शहीद के आश्रित होने संबंधी प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने होंगे।चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश के तीन दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र (ञ्जष्ट) तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र जमा करना होगा।प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

