रुद्रप्रयाग,22 जुलाई (आरएनएस )।ब्लॉक ऊखीमठ की ग्राम पंचायत कविल्ठा में 23 जुलाई को बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कालीदास भवन में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होने वाले शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से समय पर उपस्थित रहने और क्षेत्रवासियों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

