श्रीनगर ,22 जुलाई (आरएनएस )। मंगलवार रात को हुई बारिश के बाद भक्तियाना क्षेत्र में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई। आवास विकास मैदान में पानी भर गया, वहीं आसपास के तीन-चार घरों में बारिश का पानी घुस गया। इसके अलावा पॉलिटेक्निक के सामने आवास-विकास मैदान के बाहर बनी दुकानों में भी जलभराव से व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं एसएसबी की पिछली साइट से शंकर मठ जाने वाले मार्ग पर बनी चहारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हो गई। जलभराव से पीडि़त स्थानीय लोगों ने बुधवार को एनएच कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने कहा कि एनएच का पानी नालियों के अभाव में सीधे आबादी क्षेत्र की ओर आ रहा है, जिससे हर बारिश में यह समस्या खड़ी हो रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

