रुद्रप्रयाग,22 जुलाई (आरएनएस )। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्यार्क बरसुड़ी में साइबर सुरक्षा, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया धोखाधड़ी विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध के नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, बैंक खाते, एटीएम और सीवीवी जैसी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी होने पर साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। शिविर में पैरा लीगल वालंटियर्स ने नुक्कड़ नाटक से भी बचाव के उपाय बताए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

