0 हर गांव कस्बे में मितानों की बढ़ाई जाए भागीदारी
= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर, 08 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस कोआर्डिनेशन सेंटर लाल बाग में सड़क दुर्घटना के घायलों को मददत करने , सड़क दुर्घटना के रोकथाम और बचाव हेतु आवश्यक प्रयास करने वाले सड़क सुरक्षा मितान का सम्मान किया।
सड़क दुर्घटना के रोकथाम एवं बचाव के साथ घायलों को मदद करने पुलिस के साथ मिलकर कार्य करने वाले सड़क सुरक्षा मितान 101 एवं गुड सेमेरिटन12 कुल113 को आज बैग के साथ किट सामाग्री एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस एसपी शलभ कुमार सिन्हा, एएसपी योगेश देवांगन, डीएसपी यातायात संतोष जैन,यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग,डीएसपी रेडियो बी.के दास क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डी.सी. बंजारे,डीएसपी भारसिंह मंडावी, डॉ वीरेंद्र सिंह ठाकुर,डॉक्टर सुश्री गिरीशा एनेस्थीसिया विशेषज्ञ महारानी अस्पताल जगदलपुर एवं सामाजिक कार्यकर्ता योगेश मिश्रा, महेंद्र सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे। जिन्होंने सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं बचाव के बारे में महत्व पूर्ण जानकारी दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा मितान और कैसे अधिक,सक्रिय रूप से घायलों की मदद करने में भागीदार बने । और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए ताकि घायलों को तत्काल पहुंचे पहुंचे। इसी क्रम में डॉक्टर सुश्री गिरीशा द्वारा सड़क दुर्घटना के घायलों की प्राथमिक रूप से कैसे ष्टक्कक्र देकर जान बचाई जा सकती है अथवा एंबुलेंस आने या अस्पताल पहुंचाने तक घायल व्यक्ति की जान को कैसे सुरक्षित कर सकते है। सड़क दुर्घटना के घायल व्यक्ति का अत्याधिक रक्तस्राव या चोट पहुंचे अंग को घायल की मदद या बचाव करते समय कैसे सुरक्षित कर सकते हैं। इसके बारे में भी डेमो के माध्यम से बहुत उपयोगी जानकारी दिए। एसपी बस्तर शलभ कुमार सिन्हा द्वारा उपस्थित सड़क सुरक्षा मितान एवं गुड सेमेरिटन को सम्मानित करने के साथ साथ उनसे आग्रह किया कि इसमें और अधिक संख्या में हर गांव , कस्बों में सड़क सुरक्षा मितान का गठन के साथ भागीदारी बढे । ताकि ऐसे किसी भी घटना पर मददत तत्काल पहुंचे।
लोगों जीवन को बचाना ही सबसे बड़ा मानव सेवा है।
साथ ही पुलिस अधीक्षक बस्तर ने आम जनता से अपील की है , वाहन चलाते समय हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें। गुड सेमेरिटन लॉ, एक नया कानून है इसके बारे में अधिक से अधिक जाने , लोगों को जागरूक करें , गुड सेमेरिटन लॉ, सड़क दुर्घटना के घायलों की मदद करने वाले को प्रोत्साहित करने के साथ साथ कानूनी सुरक्षा भी प्रदान करता है। इसलिए सड़क पर घायल व्यक्ति दिखने पर बिना किसी डर के घायल की जीवन बचाने के लिए पूरी प्रयास करते हुए उसे अस्पताल ले जाने में भी मदद करें। साथ ही मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट का उपयोग आवश्य करें। ओवर स्पीड या ओवर टेक से बचें, नशे की हालात में वाहन न चलाएं। हमेशा ट्रैफिक नियमों के प्रति सजग रहकर लोगों को भी जागरूक करें।
उक्त कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा मितान, गुड सेमेरिटन,के साथ साथ यातायात, परिवहन के स्टाफ व सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

