पंचकूला ,08 नवंबर(आरएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 6 नवम्बर 2025 को अक़ील अख्तर हत्या मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह मामला चार लोगों — मृतक के पिता एवं पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, मां एवं पंजाब की पूर्व लोक निर्माण मंत्री रजिय़ा सुल्ताना, पत्नी और बहन — के खिलाफ दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार, अक़ील अख्तर, जो मोहम्मद मुस्तफा और रजिय़ा सुल्ताना के पुत्र थे और पंचकूला के सेक्टर-4, मांसा देवी मंदिर के पास रहते थे, की मृत्यु 16 अक्टूबर 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। बताया गया है कि मृतक और उसके परिवार के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 27 अगस्त को अक़ील अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों का आरोप लगाया था। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी मां, बहन और पूरा परिवार उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं तथा उन्हें झूठे मामले में फंसाने या उनकी हत्या करने की योजना बना रहे हैं।
इससे पहले, हरियाणा सरकार ने इस मामले की जांच — जो प्रारंभ में थाना मांसा देवी कॉम्प्लेक्स, जिला पंचकूला में एफआईआर संख्या 131, दिनांक 20 अक्टूबर 2025 के तहत दर्ज थी — सीबीआई को सौंप दी थी।सीबीआई ने अब यह मामला भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्), 2023 की धारा 103(1) और 61 के अंतर्गत दर्ज करते हुए जांच अपने हाथ में ले ली है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

