खैरागढ़, 08 नवंबर (आरएनएस)। खैरागढ़ पुलिस ने एक प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की तस्करी करने वाले एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3184 नग नशीली कैप्सूल जब्त किया है। मामले में आरोपियो ं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की तस्करी करने वाले नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से गुजरात के भरूच जिले के दहेज क्षेत्र से नशीली दवाओं की तस्करी कर केसीजी जिले में बेच रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 398 स्ट्रीप में कुल 3184 नग नशीली कैप्सूल, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन जब्त किया है तथा सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है साथ ही पुलिस ने सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।
मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत मोहित सतनामी पिता धनुक सतनामी, गंडई, राहुल गायकवाड़ उर्फ चोंटी पिता बीरेंद्र गायकवाड़, वार्ड नं. 8 रावणपारा, गंडई, शहबाज खान उर्फ पप्पू पिता शकील खान, वार्ड नं. 11, गंडई, शैलेश कुमार टंडन उर्फ सिल्ली पिता राधेश्याम टंडन, गंडई, उत्तम रात्रे पिता दुलीचंद रात्रे, वार्ड नं. 8 रावणपारा, गंडई को गिरफ्तार किया है।
000

