रायपुर, 08 नवम्बर (आरएनएस)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा आज जांजगीर-चांपा जिले में उद्योग संघों एवं नियोक्ताओं की उपस्थिति में उद्योग आउटरीच बैठक एवं प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेसर्स प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चांपा के सनराइज़ हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जयवदन इंगले, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम, रायपुर ने की। उन्होंने उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों एवं नियोक्ताओं को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभों के साथ-साथ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की विभिन्न डिजिटल सेवाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की। श्री इंगले ने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत नए रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों दोनों को प्रोत्साहन लाभ प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही, श्वद्वश्चद्यश4द्गद्गह्यÓ श्वठ्ठह्म्शद्यद्वद्गठ्ठह्ल ष्टड्डद्वश्चड्डद्बद्दठ्ठ के माध्यम से पूर्व में अपंजीकृत कर्मचारियों को पंजीकृत कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा लाभों के दायरे में लाने की दिशा में संगठन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में कोसा सिल्क, इस्पात, निर्माण एवं अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों एवं नियोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के पश्चात ईपीएफओ अधिकारियों द्वारा कोसा सिल्क उत्पादन इकाई का भ्रमण किया गया, जहां श्रमिकों को भविष्य निधि से संबंधित जानकारी दी गई और उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। यह आयोजन उद्योग जगत और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के मध्य सहयोग, संवाद और विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसने क्षेत्र में रोजगार संवर्धन और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता को नई दिशा प्रदान की।
०

