० सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात, पुलिस ने 4 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला
बिलासपुर, 08 नवम्बर (आरएनएस)। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व पार्षद शिव मोहन बघेल पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामला गाली-गलौच का विरोध करने पर शुरू हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, आज शाम बघेल अपने किसी काम से बाहर निकले थे। इसी दौरान चार अज्ञात युवक वहाँ पहुंचे और उनके साथ विवाद करने लगे। जब बघेल ने गाली-गलौच करने से मना किया, तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उन पर जमकर लात और घूंसे बरसाए। बता दें कि घटना का सीसीटीव्ही फुटेज अब सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक कार से चार युवक उतरते हैं और भाजपा नेता पर हमला कर देते हैं। आसपास मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची ने अज्ञात चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान के लिए सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
त्रिपाठी
०

