रायपुर, 09 नवंबर (आरएनएस)। जम्मू कश्मीर एवं हिमालय की तराई में हो रही बर्फबारी से छग प्रदेश का मौसम भी बदल गया है। जिसके चलते सुबह एवं रात के समय ठंड में इजाफा हो रहा है। सुबह की सैर करने वाले स्वेटर शॉल टोपी मफलर आदि पहनकर उद्यानों की ओर जा रहे है। सुबह की सैर ठंड की वजह से सुहावनी हो गई है। वहीं बगीचों में सुबह सुबह भजन कीर्तन के साथ ही योग करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में ठंड में इजाफा होने से जहां तापमान में गिरावट आएगी वहीं राते और ठंडी होंगी। ज्ञातव्य है कि कार्तिक पूर्णिमा के समाप्त होते ही छग में मार्गशीर्ष माह में अच्छी ठंड पड़ती है चूंकि इस बार बरसात लंबे समय तक हुई है इसलिए आम लोगों का अनुमान है कि इस बार छग में भी आने वाले दिसंबर माह में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इधर मप्र में भोपाल ग्वालियर में शीतलहर चलने से मौसम में बेहद ठंड महसूस की जा रही है।
संदीप
०००००

