कोरबा 09 नवम्बर (आरएनएस)। कोरबा-पश्चिम दीपका परियोजना अंतर्गत गेवरा स्थित एटक वर्कर्स क्लब में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ और इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस से जुड़े कई पदाधिकारियों और श्रमिकों ने ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर करीब 120 श्रमिकों ने एटक संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। कार्यक्रम में कोरबा क्षेत्र की विभिन्न खदान परियोजनाओं से बड़ी संख्या में कोयला मजदूर उपस्थित थे। मंच पर एटक के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एटक के केंद्रीय अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। उनके साथ मंच पर केंद्रीय महामंत्री अजय विश्वकर्मा, केंद्रीय उप महामंत्री बी. धर्मा राव गेवरा क्षेत्रीय सचिव एवं केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, हसदेव क्षेत्र के डी.एन. सिंह, कुसमुंडा क्षेत्र के सचिव अजीत सिंह, हसदेव क्षेत्र के प्रमोद तिवारी तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कोरबा क्षेत्र के सक्रिय पदाधिकारी विनोद कुमार यादव, जीत सिंह (अध्यक्ष दीपका क्षेत्र), गोपाल यादव (कार्यवाहक अध्यक्ष एटक), सत्येंद्र मिश्रा, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, बी.एल. यादव, रामनारायण राजवाड़े, सुरेंद्र स्वर्णकार, संतोष पटेल, योगेश साहू, भारत लाल साहू, किशोर राजपूत, ई.वी.एम. गभेल और भीम खरे सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
एटक की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में बीएमएस से अजय राठौर और इंटक से रामकुमार कौशिक शामिल रहे। इन दोनों ने अपने साथियों सहित लगभग 120 कोयला कर्मियों को एटक से जोडने में भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान एटक केंद्रीय अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ‘एटक मजदूरों की असली आवाज है। आज देशभर में श्रमिक अधिकारों पर जो चुनौतियां हैं, उनका मुकाबला केवल एकजुट होकर ही किया जा सकता है। एटक मजदूरों की लड़ाई सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों स्तरों पर मजबूती से लड़ रहा है। जो साथी आज हमारे साथ जुड़े हैं, वे श्रमिक आंदोलन की नई ताकत बनेंगे।Ó उन्होंने आगे कहा कि एटक संगठन सदैव श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए समर्पित रहा है। एटक से जुडना सिर्फ संगठन परिवर्तन नहीं, बल्कि ‘श्रमिक चेतना और एकता का संकल्पÓ है। केंद्रीय महामंत्री अजय विश्वकर्मा ने कहा कि कोरबा जैसे औद्योगिक जिलों में श्रमिकों के हितों की रक्षा हेतु एकजुटता समय की मांग है। उन्होंने कहा कि एटक का उद्देश्य किसी के विरोध में नहीं बल्कि मजदूर हितों के समर्थन में मजबूत मंच तैयार करना है।
केंद्रीय उप महामंत्री बी. धर्मा राव ने कहा कि कोरबा, गेवरा और दीपका परियोजनाएं देश की ऊर्जा आपूर्ति की रीढ़ हैं, और यहां कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त सदस्यों को एटक संविधान की प्रति वितरित की गई और सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई कि वे श्रमिक हितों के लिए संघर्ष और संगठन के सिद्धांतों का पालन करेंगे, कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी गोपाल यादव (कार्यवाहक अध्यक्ष एटक) ने निभाई तथा आभार केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने किया।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

