आजमगढ़ , 9 नवंबर (आरएनएस) ब्लॉक मोहम्मदपुर के रानीपुर रजमो स्थित रामदेव मेमोरियल पीजी कॉलेज पर रविवार को पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवली नेशनल पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर सफी उज्जमा थे वही कार्यक्रम का संचालन सादिक सर ने किया। जानकारी के मुताबिक ब्लॉक मोहम्मदपुर के रानीपुर रजमो स्थित रामदेव मेमोरियल पीजी कॉलेज पर पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर कार्यक्रम का आयोजन 5 नवंबर 2025 से शुरू हुआ था। जिसमें विद्यालय के कुल 45 छात्र छात्राओं प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुल चार टोली बनाई गई थी। जिसका नाम क्रमश: रानी लक्ष्मीबाई टोली, मीरा बाई टोली, सरोजनी नायडू टोली व दी मदर टेरेसा टोली रखा गया था। कार्यक्रम के समापन के दिन रविवार को छात्र-छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम प्रार्थना सभा उसके उपरांत दीक्षा संस्कार, अपने-अपनी टोली का टेंट लगाना व भोजन बनाने का कार्यक्रम किया गया। बच्चों द्वारा किए गए सभी कार्यक्रम का कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर सफी उज्जमा ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम के समापन की अध्यक्षता कार्यक्रम के प्रभारी डीसी यादव ने किया। बच्चों द्वारा सभी कार्यक्रम विद्यालय के टीचर सादिक कर के देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य रूप से बरखु चौहान, अमर सिंह चौहान, राजकमल पटेल, आंचल सिंह, प्रतिमा सिंह,साल्या बानो, आरती मौर्य, पूजा यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर सफी उज्जमा ने बताया कि रोवर रेंजर कार्यक्रम युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनने, उनके शारीरिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास को सुनिश्चित करने, और उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने में मदद करता है। यह कार्यक्रम समाज सेवा की भावना विकसित करता है और साहसिक गतिविधियों, प्रशिक्षण, और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से आत्म-विश्वास और नेतृत्व क्षमता का निर्माण करता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

