आजमगढ़ , 9 नवंबर (आरएनएस) ब्लॉक मुहम्मदपुर के ग्राम सभा गंभीरपुर के पंचायत भवन पर सोमवार की सुबह 10 बजे से फार्मर रजिस्ट्री करने का कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें किसानों को अपने-अपने खेत की खतौनी, आधार कार्ड और आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य रहेगा। जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जिला अधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर फार्मर रजिस्ट्री का काम तेजी से किया जा रहा है उसी क्रम में ब्लॉक मोहम्मदपुर के गंभीरपुर पंचायत भवन पर सोमवार की सुबह 10:00 बजे से फार्मर रजिस्ट्री का कैंप लगाया जाएगा। इसकी जानकारी पंचायत सचिव प्रताप नारायण सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री में रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसानों को अपने साथ अपने खेत की खतौनी, आधार कार्ड व आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल लाना अनिवार्य रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

