० नासिक में पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर, 10 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर दिया, और फिर ट्रेन से फरार होने की कोशिश की।
घटना की जानकारी मिलते ही जशपुर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी महिला ट्रेन से राज्य की सीमा पार कर रही है। इस पर जशपुर एसपी ने तुरंत रायपुर जीआरपी एसपी को सूचना दी, जिसके बाद लोकेशन ट्रैकिंग के माध्यम से पता चला कि महिला जिस ट्रेन में सवार है, वह महाराष्ट्र के नासिक के पास पहुंचने वाली है।
रायपुर जीआरपी ने जानकारी आरपीएफ को साझा की, और मनमाड़ रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया। सूत्रों के मुताबिक, महिला हत्या के बाद शव से भरा सूटकेस जशपुर में ही छोड़कर भाग गई थी।
फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ जारी है। जशपुर पुलिस ने घटना के पूरे खुलासे के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी की है, जिसमें हत्या की वजह और घटनाक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण साझा किए जाएंगे।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

