०युवा सेवा संघ की राज्यस्तरीय युवा शिविर में उमड़ा युवाओं का जनसैलाब
(संत आशारामजी बापू प्रेरित युवा सेवा संघ का आयोजन )
राजनांदगांव, 10 नवंबर (आरएनएस)। युवा देश की रीढ़ की हड्डी के समान है युवा जितना मजबूत व संयमी एवं चरित्रवान होगा उतना ही देश उन्नत व विकास की ओर अग्रसर होगा । इसी उद्देश्य से संत आशारामजी बापू प्रेरित युवा सेवा संघ के तत्वावधान में रायपुर के वी आई पी रोड स्थित संत श्री आशारामजी बापू आश्रम में दो दिवशीय 8 व 9 नवम्बर राज्य स्तरीय तेजस्वी युवा शिविर का आयोजन किया गया है ।युवा सेवा संघ राजनांदगांव के प्रमुख संजय साहू ने बताया कि राजनांदगांव युवा सेवा संघ से एक सौ से अधिक युवा भाई इस शिविर में सम्मिलित होकर जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने की कुंजी सिख रहे है । छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से हजारों युवा इस शिविर का लाभ ले रहे है । रायपुर आश्रम के संचालक रामा भाई ने बताया कि आश्रम परिसर में युवाओं को तेजस्वी, संयमी, चरित्रवान बनने के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्राप्त करने के उद्देश्य से दो दिवशीय तेजस्वी युवा शिविर का आयोजन किया गया है जिसमे मुख्य रूप अहमदाबाद आश्रम से आये युवा सेवा संघ प्रमुख भाई संजय अरोरा का मार्गदर्शन युवाओं को मिला । शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया । ततपश्चात युवा सेवा संघ का परिचय, उद्देश्य, अनुभव सत्र, जीवन में नियम-निष्ठा का महत्व, युवाधन सुरक्षा सत्र, संगठन को कैसे मजबूत करें, तुलसी पूजन एवं मातृ-पितृ पूजन प्रशिक्षण के साथ युवाओं का मानसिक, आध्यात्मिक व शारीरिक विकास कैसे ही इस पर भी सत्र लिए गए । शिविर में युवाओं को सत्प्रेरणा देने वाली संतो-महापुरुषों की जीवन पर आधारित वीडियो दिखाई गई ।लाखों युवाओं का हुआ मार्गदर्शन, बदली जीवन की दिशायोग वेदांत सेवा समिति के मोहन भाटिया, अशोक डोड़वानी एवं अनिता शर्मा ने बताया कि युवा देश की रीढ़ की हड्डी के समान है जितना मजबूत व संयमी एवं चरित्रवान होंगे उतना ही देश उन्नत व विकास की ओर अग्रसर होगा । युवाओं को सत्मार्ग की ओर ले जाने के उद्देश्य से पिछले 60 वर्षों से पूज्य संत आशारामजी बापू ने लाखों- करोड़ो युवाओं का मार्गदर्शन किया है और उनके अंदर देशप्रेम, संस्कृति प्रेम व अपने माता-पिता का आदर एवं समाज में सत्कार्य करना सिखाया है । इसी कड़ी में पूज्य बापूजी ने वर्ष 2009 में युवाओं को संगठित करने हेतु युवा सेवा संघ की स्थापना की जो आज इस संघ से लाखों युवा जुड़कर युवाओं को संयमी, चरित्रवान व अपने देश संस्कृति की रक्षा हेतु देशभक्ति का प्रेम जगाने का कार्य कर रहे है ।इस शिविर में मुख्य रूप से संजय भाई, चंदू भाई, जनक भाई, पवन भाई, भूपेश भाई, राजाराम भाई, माधव भाई, अनूप भाई, अभिषेक भाई, भारतद्वाज भाई, भोला भाई, राकेश भाई, एन आर साहू जी, भीषम भाई आदि का विशेष सहयोग रहा ।
०००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

