0 सरदार पटेल की प्रतिमा और हनुमान मंदिर स्थापना की भी घोषणा की
0 विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया शक्कर कारखाना में केन केरियर की पूजा और शेयर प्रमाण पत्र वितरण के शुभारंभ कर परिसर में सरदार पटेल की प्रतिमा और हनुमान मंदिर स्थापना की भी घोषणा की
कवर्धा, 10 नवंबर (आरएनएस)। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने केन केरियर और भगवान सत्यनारायण जी की पूजा-अर्चना कर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया में सत्र 2025-26 के गन्ना खरीदी और पेराई सत्र और शेयर धारक किसानों को शेयर प्रमाण पत्र वितरण का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने कारखाना के स्थापना से लेकर अबतक सरदार पटेल जी के नाम से संचालित होने वाले इस गन्ना कारखाने में उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा स्थापना करने और कारखाना परिसर में हनुमान मंदिर स्थापित करने की भी घोषणा की। इसके साथ ही इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्र के सभी किसानों को गन्ना खरीदी सत्र की शुरूआत पर बधाई दी और कारखाने के शेयर धारक किसानों को शेयर प्रमाण पत्र वितरण किया। इससे कारखाने के लगभग 12000 से अधिक शेयर धारक किसानों को लाभ मिलेगा वहीं अन्य किसान भी प्रेरित होंगे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

