कोंडागांव,10 नवंबर (आरएनएस)। दिनांक 09.11.2025 को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकारण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी के निर्देशानुसार गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा मानसिक रोगियों के उपचार और देखभाल की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए शांति फाउडेंशन जिला कोण्डागांव का दौरा कियां। इस अवसर पर गायत्री साय ने मानसिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाली संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं, उपचार प्रक्रियाओं और रोगियों के अधिकारों की स्थिति का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान सचिव ने संस्था के देखभाल कर्मियों से बातचीत की और मानसिक, स्वास्थ्य देखभाल के मानकों का पालन सुनिश्चित करने लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया साथ ही संस्था परिसर में साफ सफाई करने के भी निर्देश दिए एवं विधिक सेवा दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को नि:शुल्क विधिक सहायता योजनाओं, और छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शांति फाउडेंशन में कुल 78 मानसकि रोगी पाए गए जिसमें से पुरूष 36, महिला 39 एवं बच्चें 03 उपस्थित थें।निरीक्षण के दौरान शांति फाउडेशन के संस्था प्रमुख प्रमिला नाग, पैरालीगल वालिंटियर/अधिकारी मित्र रंजन बैध एवं रविन्द्र सिंह बघेल व संस्था के कर्मचारीगण उपस्थित थे।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

