रायपुर, १० नवम्बर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना प्रोजेक्ट धड़कन के अंतर्गत जि़ले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराना। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज शासकीय प्राइमरी स्कूल छतौना आरंग में 63 बच्चों की स्क्रीनिंग किया गया जिसमें छात्र 38 एवं छात्राएं 25 छात्राएं शामिल थीं, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 छतौना आरंग में कुल स्क्रीनिंग 14 बच्चों का किया गया जिसमें छात्र 05 एवं छात्राएं 09 छात्राएं शामिल थीं, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 छतौना आरंग में 45 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 19 छात्र एवं 26 छात्राएं शामिल रही तथा 01 बच्चा सस्पेक्टेड मिला। शिविर के दौरान बच्चों की जांच तेज धड़कन, वजन न बढऩा, शरीर में नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ, तथा स्तनपान के समय पसीना आने जैसे लक्षणों के आधार पर की गई।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

