:-बावन सिंह माफ़ी माँगो के लगे नारे।
गोण्डा 10 नवंबर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उफऱ् पंडित सिंह पर कटरा विधायक बावन सिंह के द्वारा किए गए अभद्र टिप्पणी के ख़िलाफ़ समाजवादी छात्र सभा ने विधायक बावन सिंह के माफ़ी मांगने को लेकर एक विरोध प्रदर्शन किया। विधायक के माफ़ी ना मांगने पर पुन: आंदोलन किये जाने की बात दोहरायी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष छात्र सभा सिद्धार्थ सिंह ने कहा बावन सिंह द्वारा कि गई अभद्र टिप्पणी लोकतंत्र के मर्यादा के ख़िलाफ़ है इसके लिए बावन सिंह और भाजपा को जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विनोद श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष राम सबूरे मिश्रा, राजेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा अफज़़ल खान , यूथ ब्रिगेड दीपू यादव, पिछड़ा वर्ग संजय साहू विकास गुप्ता ,लिटिल गुप्ता, विशाल सिंह निर्भीक,अतुल यादव,मो अल्तमश,राहुल वाल्मीकि पवन शर्मा,शेष यादव,विशाल कुमार,फरहान खान,शिवशंकर गुप्ता,पुष्कर सिंह, रत्नेश प्रिंस, सुनील , समीर,नीरज यादव,विनोद,इलयास,रविकांत आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

