चित्रकूट 15 जून (आरएनएस)। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड में विकास कार्यों में जिन विभागों की रैंकिंग जिन बिंदुओं पर कम प्राप्त हुई है उनसे संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय में सम्पन्न हुई।
डीएम ने मुख्यमंत्री आवास निर्माण कार्यों में जनपद की रैंकिंग सी श्रेणी में प्राप्त होने पर परियोजना निदेशक व पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर इस माह में ए श्रेणी में नहीं आते हैं तो विभागीय कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री आवास पूर्ण करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया जाए। मुख्यमंत्री आवास का जो लक्ष्य शासन से नया प्राप्त हुआ है उसकी सूचना दी जाए जननी सुरक्षा योजना में बी श्रेणी में रैंकिंग है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि प्रगति बढ़ाई जाए। सीएमओ ने बताया कि माह जुलाई में ए श्रेणी प्राप्त हो जाएगी। फैमिली आईडी में भी जनपद की रैंकिंग बहुत कम है उसको बढ़ाया जाए। पंचायती राज विभाग की योजनाओं में भी रैंकिंग बहुत कम है। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि इस माह में ए श्रेणी प्राप्त होगी। पर्यटन विकास कार्यों में भी रैंकिंग बी श्रेणी प्राप्त होने पर कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि कार्यों को पूर्ण कराया जा रहा है। इस माह प्रगति बढ़ाई जाएगी। डीएम ने कहा कि पर्यटन विभाग के जो भी कार्य कराए जा रहे हैं उसकी सीएमआईएस में जो समय सीमा बढ़ाई गई है उसमें सुधार कराया जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि बाल विकास विभाग की भी सी श्रेणी रैंकिंग है इसको बढ़ाया जाए। नई सड़कों के निर्माण कार्यों पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से कहा कि सी श्रेणी रैंकिंग है। जिसमें अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस माह प्रगति बढ़ जाएगी। लोक निर्माण विभाग से कहा कि पटेल तिराहा से देवांगन मार्ग के कार्य को तेजी से कराया जाए। सड़कों के निर्माण कार्यों में रैकिंग खराब नहीं आना चाहिए। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यदाई संस्थाओं द्वारा जो निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है और सीएम डैशबोर्ड व सीएमआईएस पोर्टल पर लंबित दिखाई दे रही है उन पर शासन स्तर से वार्ता कर ठीक कराया जाए। बैठक में सीएमओ डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी, डीसी मनरेगा डीएन पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी एके पांडेय, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राहुल गौर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

