चित्रकूट 15 जून (आरएनएस)। ज्येष्ठ मास की सोमवती अमावस्या पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को जीआरपी थानाध्यक्ष शालिनी सिंह भदौरिया टीम के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहीं।
अमावस्या मेला के दृष्टिगत थानाध्यक्ष जीआरपी कर्वी शालिनी सिंह भदौरिया मय अनुभागीय ए एस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन कर्वी के प्लेटफार्म सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर, यात्री प्रतीक्षालय में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति वस्तु कि चेकिंग किया गया। थानाध्यक्ष ने आने जाने वाले श्रद्धालुओं को सकुशल उनके गंतव्य स्थान पर रवाना किया गया। उन्होंने तीर्थ यात्रिओं से अपील की कि रेलवे पटरी पार ना करें, इसके लिए रेलवे ब्रिज का प्रयोग करें। कहा कि किसी प्रकार की असुविधा होने पर जीआरपी से संपर्क करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

