चित्रकूट 15 जून (आरएनएस)। आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में आयोजित जन कल्याण शिविर के उपरांत 108 एंबुलेंस सेवा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों एवं कर्मचारियों की कार्य कुशलता का गहन परीक्षण किया गया। जिसमें सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं 108, 102 एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार पटेल ने एंबुलेंस का भौतिक सत्यापन करते हुए ऑक्सीजन व्यवस्था, अग्निशामक यंत्र, एयर कंडीशनर, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की दक्षता की जांच की। निरीक्षण के दौरान सभी उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। एंबुलेंस कर्मियों को निर्देशित किया कि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समयबद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर भी जोर दिया। जिला प्रोग्राम मैनेजर सोनेंद्र शुक्ला ने बताया कि जनपद में संचालित सभी 108 एवं 102 एंबुलेंसों में आवश्यक दवाएं, ऑक्सीजन सिलेंडर तथा अग्निशामक यंत्र उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी एंबुलेंस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

