रायपुर, १० नवम्बर (आरएनएस)। जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ का उद्देश्य ही है – खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं। इसी क्रम में आज वायरमैन सुधा वर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र 1 रायपुर, स्पेशलिस्ट पीडियाट्रिसिएन डॉ विकास तिवारी ने आंगनबाड़ी केंद्र 2 चरौदा आरंग, शिक्षक मोहम्मद अरशद खान ने मायाराम सुरजन स्कूल चौबे कॉलोनी, हेल्थ ऑफीसर छत्रपति देवांगन ने आंगनबाड़ी केंद्र 1 टीला, अभनपुर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 11 कर्मचारियों को ई-कार्ड और एसएमएस के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कर उन्हें सामाजिक सरोकार से जुडऩे के लिए प्रेरित किया गया।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

