कोलकाता 10 नवंबर (आरएनएस)। इन दिनों बंगाल में एसआईआर की ही चर्चा हर वक्त हो रही है। एसआईआर को लेकर जहां राजनीति का पारा तप रहा है तो वहीं आरोप प्रत्यारोप का क्रम भी चल रहा है। एसआईआर अभियान को लेकर बंगाल में नित्य नए आयाम गढ़े जा रहें हैं और 5.15 करोड़ से अधिक एन्यूमरेशन फॉर्म लोगों के हाथों तक पहुंच चुके हैं। लेकिन माहौल दहशत और भ्रम का भी है। महेशतल्ला नगर पालिका के वार्ड 1 में लोगों को जागरुक करने व मदद के लिए स्थानीय पार्षद पार्षद सत्येन्द्र सिंह के द्वारा एक शिविर लगाया है जहां लोगों को मदद मिल रही है। पार्षद सत्येन्द्र सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि, हमलोग लोगों के साथ हैं और एसआईआर के नाम पर किसी को डरने की जरुरत नहीं है। अगर किसी को इससे किसी तरह की कोई समस्या हो रही है तो हम उनकी पूरी और हर तरह से शिविर में ही नहीं घर-घर जाकर मदद कर रहें हैं। वहीं मामले पर वार्ड 1 तृणमूल अध्यक्ष राकेश जैसवारा ने बताया कि, कोई भी किसी के भटकावें या साजिश में नहीं आए। हमारे शिविर में लोगों को निशुल्क सेवा दी जा रही और कोई अगर एसआईआर के नाम पर पैसे मांगता है या किसी तरह की खर्च की बात करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

