प्रयागराज 10 नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा 13 नवंबर को द पाम एकेडमी, करैलाबाग, प्रयागराज परिसर में प्रात: 10:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। उक्त मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा लगभग 1500 रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी।
यह जानकारी सहायक सेवायोजन अधिकारी, प्रयागराज ने देते हुए बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी0टेक, एम0बी0ए0 उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंक-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।
अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। इस मेले में प्रतिभाग हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

