जन कल्याण समिति ने प्रयागराज डीएम व नगर आयुक को बनाने हेतु दिया पत्र
प्रयागराज 10 नवंबर (आरएनएस)। करेली क्षेत्र एवं शहर की अन्य सड़कों की अत्यंत खराब स्थिति और उससे उत्पन्न गंभीर वायु प्रदूषण की समस्या पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। इलाहाबाद जन कल्याण समिति के अध्यक्ष हन्जला उफऱ् सद्दाम हुसैन ने आज नगर निगम प्रयागराज को एक बार फिर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि करेली क्षेत्र की अधिकांश सड़कें वर्षों से टूट-फूट का शिकार हैं। बरसात में इनमें जलभराव और सूखे मौसम में अत्यधिक धूल उडऩे के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समिति द्वारा पूर्व में भी कई बार नगर निगम को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया था, किंतु आज तक कोई स्थायी सुधार नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि करेली के लेबर चौराहे से ताहा मस्जिद, नूरी मस्जिद होते हुए हड्डी गोदाम की तरफ जाने वाली सड़क की हालत है। सदियापुर महावीर चौराहे से अबूबकर मस्जिद होते हुए करामत की चौकी जाने वाली सड़क भी बदहाल है। इसे भी लगभग आठ वर्ष पहले ही लोक निर्माण विभाग ने बनवाया था। देखरेख के अभाव के कारण इसकी सूरत दिन प्रतिदिन बिगड़ती चली गई। जर्जर सड़क की वजह से आए दिन दोपहिया वाहन सवार दुर्घटना में जख्मी होते रहते हैं। कई बार तो ई-रिक्शे तक पलट चुके हैं। लोगों ने कई बार सड़कों की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
अध्यक्ष हन्जला उफऱ् सद्दाम हुसैन ने बताया कि इन जर्जर सड़कों से उठती धूल और प्रदूषण के कारण नागरिकों को सांस, गले और आंखों की बीमारियाँ हो रही हैं। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज़्यादा प्रभावित हैं। अब जनता का सब्र जवाब दे रहा है।
समिति ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती, तो नागरिकों के साथ मिलकर आंदोलन एवं जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

