प्रयागराज 10 नवंबर (आरएनएस)। एक्यूप्रेशर संस्थान के 27वें वार्षिक सम्मेलन में आज एक्यूप्रेशर विशेषज्ञों को उनके वर्षभर किए गए शोध एवं उपचार के परिणाम स्वरुप सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम में राज्य सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता क्वनन्दीÓ मुख्य अतिथि एवं जस्टिस राजीव कुमार अध्यक्ष के रुप में मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर प्रशिक्षुओं/विशेषज्ञों को स्वयं के द्वारा लिए गए उपचार के अनुभव बताए और शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्यूप्रेशर की मान्यता की दिशा में यथा संभव प्रयास करने का वादा किया।
जस्टिस राजेश कुमार ने मंत्री श्री नन्दी से जोरदार ढंग से एक्यूप्रेशर की मान्यता के लिए प्रयास करने का अनुरोध किया। आज के कार्यक्रम में पिछले तीस वर्षों से समर्पित भाव से सेवा दे रहे ए.के. द्विवेदी, अशोक देवड़ा एवं एस के गोयल का विशिष्ट अभिनंदन किया गया।
सम्मेलन में आज पुरस्कार इस वर्ष का माता प्रसाद खेमका पुरस्कार प्रो. प्रभात वर्मा को दिया गया, इसी क्रम भी डॉ. जी.सी. अग्रवाल पुरस्कार बैंगलोर की प्रो. अर्चना त्रिवेदी को, के.सी. गोयल सम्मान बैंगलोर के एम.वी. रवीन्द्रा को और बी.पी. शुक्ला सम्मान प्रयागराज के राजेश वर्मा को दिया गया।
आज 30 वरिष्ठ उपचारकों को भी सम्मानित किया गया, जो लगभग 15 वर्षों से अधिक समय से उपचार कार्य कर रहे हैं, इसमें मुख्य नाम है हनुमान मिश्रा, अमित केसरवानी, विशाल जायसवाल, पंकज केसरवानी, आलोक, सुनील, आदि शामिल है।
आज इस अवसर पर एस.पी. केसरवानी, अनिल सिंह, अनिल शुक्ला, अभय त्रिपाठी सहित लगभग 700 लोग शामिल थे।
इन्सेट
चार पुस्तकों का हुआ विमोचन
सम्मेलन में आज चार पुस्तकों का विमोचन किया गया, जिसमें संस्थान की त्रैमासिक पत्रिका ‘सरस्वतीÓ, रोग निदान, रक्त एवं मल मूत्र परीक्षण. केस मैनुअल 13 शामिल है। ये सभी पुस्तकें संस्थान में आए रोगियों के उपचार परिणाम के आधार पर तैयार की गई हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

