प्रयागराज 10 नवंबर (आरएनएस)। जगत तारन गल्र्स डिग्री कॉलेज प्रयागराज के बौद्धिक क्रियाकलाप समिति द्वारा आज वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानवता के लिये खतरा है ‘ इस विषय पर आयोजित वाद – विवाद के पक्ष एवं विपक्ष में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर दलीलें दीं और अपना पक्ष प्रस्तुत किया।
साथ ही प्रतिभागियों से श्रोताओं ने प्रश्न भी किया जिसका प्रतिभागियों ने विवेकपूर्ण उत्तर दिया।
निर्णायक की भूमिका प्रो. नीलिमा मिश्रा एवं प्रो. रतन कुमारी वर्मा ने निभाई. संचालन डा. सुकृति मिश्रा ने किया। शुभी तिवारी, अंजलि पाण्डेय, अनन्या सिंह ने क्रमश: प्रथम , द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिव्यांशी सिंह और विदुषी श्रीवास्तव संयुक्त रूप से चौथे एवं संजना पाण्डेय ने पाचवां स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ता का पुरस्कार शाम्भवी शुक्ला व अंकिता त्रिपाठी को दिया गया।
कार्यक्रम में प्रो. अंशुमाला मिश्रा, डा. प्रमा द्विवेदी, डा. फातिमा नूरी, डा. शारदा पाठक, शोधछात्र एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

