रायपुर, १० नवम्बर (आरएनएस)। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत जिला एवं सभी तहसील स्तरों पर मतदाता हेल्प डेस्क तथा आई.टी. डेस्क की स्थापना की गई है। इस संबंध में पात्र मतदाताओं को सहायता प्रदान करने तथा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु बी.एल.ओ. सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है। जिला स्तरीय में रौशनी – 0771-2421812, तहसील स्तरीय में धरसींवा :- भावेश वर्मा पटवारी, खरोरा :- अनिमेश श्रीवास्तव पटवारी, तिल्दा :- दिनेश कुमार डहरिया पटवारी, मंदिरहसौद :- ओम प्रकाश देवांगन पटवारी, आरंग :- महेंद्र वर्मा पटवारी, रायपुर :- हेमंत भतपहरी ऐ.आर.आई, अभनपुर :- नन्द कुमार साहू पटवारी, गोबरा-नवापारा :- अकक्ष चंद्राकर पटवारी को नियुक्त गया है मतदाता हेल्प डेस्क में मतदाता सूची में नाम जोडऩे, संशोधन, विलोपन तथा संबंधित जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

