दुर्ग, 10 नवंबर (आरएनएस)। मंत्री गजेन्द्र यादव की नाराजगी के बाद एसएसपी विजय अग्रवाल ने कोतवाली थाना प्रभारी तापेश्वर सिंह नेताम को लाइन अटैच कर दिया है। उनकी जगह साइबर रेंज थाना से नवीन कुमार राजपूत को कोतवाली थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार यह आदेश एसएसपी ने 9 नवंबर की देर रात जारी किया गया है। बताया जाता है कि यह फेरबदल दो दिन पहले हुई हत्या की वजह से हुई है। बताया जाता है कि इस मामले में मंत्री गजेंद्र यादव की नाराजगी के बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी को रक्षित केंद्र भेजा गया है। बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले संतोष आचार्य (47) की हत्या हुई थी। वारदात के अगले दिन मंत्री गजेंद्र यादव मृतक के घर और घटना स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को मौके पर बुलाया, लेकिन आने में हुई देरी की वजह से मंत्री नाराज हुए। बाद में आईजी से नाराजगी व्यक्त की और देर रात ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया गया।
लोकेश
000

