दंतेवाड़ा, 10 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के ग्राम कुंदेली के पास हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को दंतेवाड़ा पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतिका के पति ने ही हत्या कर शव को ठिकाना लगाने का काम किया था साथ ही इस वारदात में आरोपी पति के चाचा रमेश ने मदद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि 2 अक्टूबर 2025 को ग्राम कुंदेली में सड़क किनारे जंगल में एक महिला का शव झाडिय़ों के बीच निर्वस्त्र मृत हालत में मिला था। मृतका की पहचान रीना रयामी के रूप में हुई थी। मामले में थाना भांसी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था जिसमें यह बात सामने आई थी कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच तथा हत्यारे की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस की टीम ने कई सीसीटीवी फुटेज एवं हजारों मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया। विशेष टीम ने लगातार घटना स्थल के आसपास के कई ग्रामीणों एवं संदिग्धों को घटना के संबंध में तस्दीक किया, जिसके बाद आरोपियों को पकडऩे में सफलता मिली। प्रकरण में दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर (आईपीएस) व रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कपिल चंद्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी भांसी प्रहलाद कुमार साहू व स्टॉफ एवं सायबर सेल टीम दंतेवाड़ा ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए विगत लगभग एक माह से अथक प्रयास करते प्रत्येक एंगल पर जांच की। मृतिका रीना रयामी से जुड़े हुये ग्राम कुंदेली, भांसी मासापारा, बड़े कमेली, धुरली, गमावाड़ा के एक-एक ग्रामीणों से पूछताछ कर तकनीकी विश्लेषण करते हुए यह जानकारी पुख्ता होने पर कि घटना दिनांक को मृतिका रीना रयामी शाम के समय तक अपने घर ग्राम कुंदेली रयामी पारा पहुंच गई थी, जिसके बाद मृतिका रीना रयामी के पति राजेश रयामी से इस संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर स्वयं पति राजेश ने रात्रि लगभग 8 बजे अपने घर में अपनी पत्नी रीना रयामी से झगड़ा लड़ाई होने पर उसका गला घोंटकर हत्या करना कबूल किया। राजेश ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से अपने चाचा रमेश रयामी के साथ मिलकर रीना रयामी के शव व उसके सामान (थैला, मोबाईल) को अपनी बाइक में गाँव से बाहर ओटेर खेत के पास ले जाकर फेंक दिए और रीना को भांसी मासापारा मन्दिर से आते समय कोई उसके साथ रेप कर उसे मार दिया गया होगा ऐसा दिखाने के लिए रीना को निर्वस्त्र कर उसके कपड़ों, थैला एवं मोबाइल को फ्लाईट मोड में कर सभी सामान को झाडिय़ों के बीच फेंक दिया था। इस पर मुख्य घटना स्थल आरोपी राजेश रयामी के घर का निरीक्षण कर घटना का रिकंस्ट्रक्शन कराकर नक्शा एवं पंचनामा तैयार कर घटना स्थल एवं शव को ले जाने में उपयोग किये गए रास्ते से मृतिका के सामाग्री को तथा घटना में प्रयुक्त राजेश रयामी की बाइक और आरोपी द्वारा पहने हुए कपड़ों को जब्त कर आरोपी राजेश रयामी पिता स्व. बुधराम रयामी उम्र 27 वर्ष एवं रमेश रयामी पिता स्व. बुधराम रयामी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम कुंदेली रयामी पारा थाना भांसी को 9 नवंबर को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

