धमतरी, 10 नवंबर (आरएनएस)। धमतरी के लोहरसी ओवर ब्रिज ट्रेनिंग के पास कॉलेज छात्रा लूट की शिकार हो गई। उक्त वारदात को एक बाईक सवारों ने अंजाम दिया है। घटना सोमवार को सुबह 11 बजे के आस पास की बताई जा रही है जब छात्रा साइकिल से बीसीएस पीजी कॉलेज पढऩे के लिए जा रही थी तभी आरोपी छात्रा की बैग को लूटकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खपरी की रहने वाली छात्रा वत्सला साहू अपनी नानी के घर खरतूली में रहकर पढ़ाई करती है। सोमवार को वह कॉलेज आ रही थी तभी लोहरसी ओवर ब्रिज ट्रेनिंग के पास पीछे से एक बाईक में सवार दो लोग आये और छात्रा के सायकल में रखे बैग को लूटकर फरार हो गये। बैग में 2500 नगद,डॉक्यूमेंट अंक सूची, मोबाइल आदि था। घटना के बाद छात्रा पीछे-पीछे साइकिल से लुटेरे का पीछा करती रही लेकिन वह फरार हो गए। जिसके बाद छात्रा ने पुलिस कंट्रोल रूम में फ ोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। तत्काल पुलिस भी हरकत में आ गई और मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पास में ही एक घर में सीसीटीवी कैमरा का फुटेज भी खंगाला गया,जिसमें बाइक सवार दो लुटेरे नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि लुटेरे धमतरी की ओर फरार हुए। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है।
लोकेश
000

