बिलासपुर, 10 नवंबर (आरएनएस)। बिलासपुर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) ने सीपत तहसील के नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारी किसान की जमीन की फ ौती दर्ज करने और नामांतरण के लिए अवैध रकम मांग रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिटकुला निवासी प्रवीण पाटनवार ने 30 अक्टूबर को शिकायत की थी कि उसकी दिवंगत मां के नाम पर 21 एकड़ कृषि भूमि है। फ ौती दर्ज कर रिकॉर्ड में उसका और उसके भाई-बहनों का नाम जोडऩे के बदले नायब तहसीलदार कुर्रे ने 1.50 लाख रुपए की मांग की। जिसके बाद एसीबी ने मामले की जांच की जिसमें शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद अधिकारी को रंगे हाथों पकडऩे के लिए ट्रैप तैयार किया गया और योजनानुसार 10 नवंबर को आवेदक को 50 हजार रुपए की पहली किस्त देकर भेजा गया। आरोपी ने यह रकम एनटीपीसी सीपत स्थित कॉफ ी हाउस में ली। जैसे ही अधिकारी ने पैसे स्वीकार लिये, पहले से घात लगाए एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। एसीबी ने रिश्वत की पूरी राशि आरोपी से बरामद कर ली है।
एसीबी ने आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

