सीहोर 10 नवंबर (आरएनएस)।शहर के स्टेट बैंक मैन रोड पर श्री राधेकृष्ण मोबाइल की शाप पर भोपाल से मोबाइल लेने वाले ने इनाम में स्कूटी जीती है, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय ने इनामी ड्रा निकाला, ड्रा में प्रथम स्थान राजधानी निवासी को मिला।
इनामी कूपन में विजेता का नाम था, श्री राधे कृष्ण मोबाइल शाप के संचालक सुनील शर्मा से मोबाइल पर चर्चा की ओर इनाम हासिल करने की जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात मोबाइल दुकान के संचालक सुनील शर्मा ने नरेला भोपाल निवासी अमन सेन को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राय ने इनामी पुरस्कार प्रदान किया। ड्रा के समय बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल थे।

