देहरादून,10 नवंबर (आरएनएस)। फ्लैट में रखे किरायेदार, पड़ोसियों की शिकायत पर मकान मालिक ने निकाले तो उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने कील लगे डंडों से चार लोगों पर हमला किया। शिकायत पर पुलिस ने फ्लैट में किरायेदार रखवाने वाले ब्रोकर और किराये पर रहे चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि कोमल ग्रोवर निवासी माया एंक्लेव, आईटीबीपी रोड ने तहरीर दी। बताया कि उनके भाई कुणाल ग्रोवर का एक फ्लैट ब्लॉक-2, वेब सिटी, पथरी बाग चौक इलाके में है। इसे किराए पर देने के लिए लोकल ब्रोकर कृष्णा गुप्ता को जिम्मेदारी दी। कुणाल ने फ्लैट की चाबी भी ब्रोकर को सौंप दी थी। ब्रोकर ने कुछ दिन पहले कहा कि तीन लड़कों को फ्लैट दिखाया है। उन्हें किराये पर दे रहा है। कुणाल ने किराया 25 हजार रुपये बताया। कृष्णा से 22 हजार रुपये ही उन्हें भेजे। किरायेदारों का एग्रीमेंट या पहचान पत्र नहीं भेजे। किराएदारों के फ्लैट में आते ही पड़ोसियों की परेशानी शुरू हो गई। रात-रात भर शराब पीकर हंगामा, गाली-गलौज और विवाद की शिकायत मिलने लगी। कुणाल ने ब्रोकर से फ्लैट खाली कराने की गुजारिश की। कृष्णा ने साफ इंकार कर दिया। बोला, अब फ्लैट चढ़ गया है। तुम खुद संभाल लो। आठ नवंबर को कुणाल, उनके छोटे भाई कपिल ग्रोवर, दीपक तिवारी और दीक्षांत चड्ढा फ्लैट पर पहुंचे। उन्होंने शांति से फ्लैट खाली करने को कहा। कुणाल ने ब्रोकर को पहले चुकाया गया किराया भी लौटा दिया। आरोप है कि फ्लैट खाली करते हुए किराएदारों ने चाबी सौंपी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अपने साथ कुछ अन्य युवक बुलाए। इन्होंने मिलकर फावड़ों से लगने वाले डंडे निकाले। इन पर कील लगी हुई थी। इनसे कुणाल, कपिल और दीक्षांत पर टूट पड़े। दीपक ने किसी तरह भागकर जान बचा ली। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। हमले में कुणाल के सिर की एक हड्डी टूटी और क्लॉटिंग हो गई। दीक्षांत के सिर पर गहरे घावों के कारण कई टांके आए हैं। कपिल को भी चोटें आई हैं। तीनों को महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुणाल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हमले की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

