रुड़की,10 नवंबर (आरएनएस)। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने रविवार रात क्षतिग्रस्त सोलानी पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार चालक ने पुलिस को देखते ही कार छोड़कर फरार हो गया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से दो गोवंशीय पशु बरामद हुए। सिविल लाइन कोतवाली इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

