रायपुर, 10 नवंबर (आरएनएस)। सूदखोर विरेन्द्र सिंह तोमर को कोर्ट ने पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस दौरान पुलिस आरोपी से पुछताछ करेगी।
बता दें कि सूदखोरी समेत कई मामलों में पिछले 6 माह से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को पुलिस ने एक दिन पहले ही ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद रायपुर के भाठागांव इलाके में आरोपी वीरेंद्र तोमर का जुलुस निकाला गया और आज सोमवार को उसे रायपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस ने रिमांड बढ़ाने की मांग की। जिस पर कोर्ट ने मुहर लगा दी है। वीरेंद्र अब 5 दिनों तक पुलिस की रिमांड पर रहेगा। अब अगली पेशी 14 नवंबर को होगी।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

