भोपाल 10 नवंबर (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय किसान संघ के संस्थापक, राष्ट्र ऋषि, स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर पर नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहते हुए ठेंगड़ी ने केरल, कलकत्ता के साथ असम तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संगठन का विस्तार किया और श्रमिकों व किसानों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। राष्ट्रवादी विचारों के प्रसार में उनका योगदान हम सभी के लिए प्रेरक रहेगा।

