रायपुर, 11 नवम्बर (आरएनएस)। न्य चंगोराभाठा स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने नकदी 50 हजार सहित सोने-चांदी का जेवर पार कर दिया। प्रार्थिया की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिल जानकारी के अनुसार प्रार्थिया किरण मडामे 39 वर्ष न्यू चंगोराभाठा का रहने वाला है। प्रार्थिर्या ने थाना में शिकायत किया कि अज्ञात चोर ने उसके सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे नकदी 50 हजार सहित सोने-चांदी के जेवर पार कर दिया। चोरी गए जुमला कीमती करीब 80 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थिया की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
बंछोर
०००

