रायपुर, 11 नवम्बर (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से अज्ञात चोर ने दो दोपहिया वाहन पार कर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में मेहतानगर भाठापारा निवासी सुनील सोनवानी 30 वर्ष ने उरला थाना में शिकायत किया कि वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 22 एडी 9061 को गुप्ता होटल बीरगांव के पास खड़ी किया था, तभी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी गए बाइक की कीमत करीब 20 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। वहीं दूसरे मामले में ग्राम सारखी अभनपुर निवासी मनोज कुमार साहू 34 वर्ष ने अभनपुर थाना में शिकायत किया कि वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 एमवाय 9134 को अपने घर के बाहर खड़ी किया था, तभी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी गए बाइक की कीमत करीब 17 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। दोनों ही मामलो में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
बंछोर
०००

