रायपुर, 11 नवम्बर (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार देर रात हुए भीषण विस्फोट के बाद राजधानी रायपुर में पुलिस प्रशासन सतर्क मोड पर आ गया है। मंगलवार सुबह स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान डॉग स्क्वॉड की टीम ने पूरे एयरपोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली।
संवेदनशील स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी सख्त निगरानी शुरू कर दी है।
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को चौकसी बढ़ाने और 24 घंटे गश्त (पेट्रोलिंग) जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को हर समय तैयार रहने को कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

