दुर्ग, 11 नवम्बर (आरएनएस)। भिलाई के सेक्टर-7 स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्र ने अपने ही सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। आरोप है कि एक छात्र ने अपने साथी की पीठ और कंधे पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया।
घायल छात्र की पहचान रवि महतो, निवासी रेलवे कॉलोनी, के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रवि के पिता रमेश महतो, जो पेशे से ऑटो चालक हैं, तुरंत स्कूल पहुंचे और बेटे को शासकीय अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया। फिलहाल छात्र का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, हमला करने वाले छात्र का नाम विकास बाघ बताया जा रहा है, जो रवि के साथ उसी क्लास में पढ़ता है। घायल के परिवार ने इस घटना को लेकर भिलाई नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से स्कूल प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

