0 कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हड़ताल जारी रहेगी
0 कम्प्यूटर आपरेटर, मजदूर तथा अन्य कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
रायपुर, 11 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश में धान खरीदी उत्सव अगले हफ्ते शुरू होने वाला है लेकिन सहकारी सोसायटियों ऑपेरटर एवं प्रबंधक अपनी मांगों को लेकर काम काज बंद कर दिया है। जिसके चले यहां पर अब धान खरीदी प्रभावित होने के आसार है।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 16 नवंबर से धान खरीदी उत्सव शुरू हो रहा है। मार्कफेड के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। सहकारिता के अंतर्गत आने वाले ऑपरेटर एवं श्रमिक विभिन्न सहकारी समितियों के माध्यम से करते है। राज्य में करीब 2 हजार से अधिक सहकारी समितियां हैं, पांच सहकारी बैंक है। इसके अंतर्गत धान खरीदी की जाती है। इस समय हड़ताली कर्मियों ने काम बंद कर दिया है। काम लटके हुए हैं। आपरेटरों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो सभी काम प्रभावित कर देंगे। छत्तीसगढ़ 15 हजार कर्मचारी हैं जों कि 2739 उपार्जन केन्द्रों में बतौर संविदा कर्मचारी आपरेटर के तौर पर काम करते हैं। ये सभी गत 3 नवंबर से हड़ताल पर हैं।
राज्य में 25 लाख से अधिक किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। सरकार 1.25 मिट्रीकटन धान खरीदी करेगी। छत्त्तीसगढ़ में धान प्रमुख काम है। छत्तीसगढ़ की राजनीति इसके आसपास घुम रही है। इधर छत्तीसगढ़ सहकारिता विभाग के पंजीयक, उपपंजीयक तथा बैंक के प्राधिकृत अधिकारियों ने समिति प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।
आर.शर्मा
0

