0 भूपेश बघेल घुस पैठियों की संख्या नहीं बता पा रहा निर्वाचन आयोग
जगदलपुर, 11 नवंबर (आरएनएस)। दो दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते केंद्र और राज्य सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहलाता है। आज 11 नवंबर तक धान खरीदी करवाने वाले कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसी स्थिति में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू नहीं हो सकती। किसान पूरे राज्य में परेशान हैं। दिल्ली में एक दिन पहले हुई बम ब्लास्ट की घटना पर उन्होंने कहा कि देश की राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाके में यह वारदात हुई है। सीधे तौर पर इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय गृहमंत्री को लेनी चाहिए उनसे गृह मंत्रालय संभाल नहीं रहा है। इसलिए उन्हें पद छोड़ देना चाहिए। बस्तर में नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में यहां सड़कों के जाल बिछाए गए थे। आवागमन की सुविधा बड़ी थी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बस्तर नक्सली मुक्त हो लेकिन बस्तर वासियों का अधिकार बरकरार रहना चाहिए। इसके लिए हमें सचेत रहना पड़ेगा। यहां की जमीन, जंगल, खनिज पर केंद्र की नजर है। एस आई आर के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा चुनाव से पहले बिहार में भी यह काम करवाया गया लेकिन आज तक निर्वाचन आयोग यह नहीं बता पाया कि यहां कितने घुसपैठिए हैं। बस्तर के दूर दराज के इलाकों में एस आई आर करवाना बेहद कठिन काम है। इसका नुकसान यह होगा की बहु संख्या में आदिवासियों और महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़ नहीं पाएंगे।
विपक्ष के नेताओं की जासूसी में लगी है सरकार विपक्ष के नेताओं की जासूसी करवाने का काम ही केंद्र सरकार के पास बचा हुआ है। उधर ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 56 बार दावा किया कि उन्होंने भारत का पाकिस्तान से युद्ध रुकवाया है। राज्य सरकार के ऊपर तंज करते उन्होंने कहा बिजली बिल छत्तीसगढ़ में 2 साल में तीन बार बढ़ाया गया है। बिजली बिल हाफ की योजना को बंद करके अब अडानी का मीटर लग रहा है जो बिना खपत के ही घूमता है। इसका सीधा नुकसान यहां की जनता को है। पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन,बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी मिथिलेश स्वर्णकार, राजीव शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

