अजमेर ,11 नवंबर(आरएनएस)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय इंदिरा देवनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। शेखावत ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने देवनानी परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना और संबल प्रदान करने का प्रयास किया। इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि इंदिरा देवनानी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को इस कठिन समय में शक्ति और धैर्य प्रदान करें।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

