0 केशकाल एसडीएम ने एसआईआर प्रक्रिया का किया निरीक्षण
कोंडागांव, 11 नवंबर (आरएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में कोंडागांव जिले में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जारी है। यह अभियान 4 दिसम्बर तक चलेगा।
इस अभियान के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना पत्रक का वितरण कर रहे हैं। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) केशकाल आकांक्षा नायक ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे एसआईआर की प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। इस दौरान फील्ड पर आ रही समस्याओं का निराकरण भी किया गया, साथ ही अनुविभागीय अधिकारी द्वारा सभी ग्रामवासियों, नगरवासियों, मतदाताओं को बीएलओ द्वारा किये जा रहे एसआईआर की प्रक्रिया में सहयोग करने एवं समय पर आधार कार्ड की प्रतिलिपि एवं एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपलब्ध रहने अपील की गई।
0

