नई दिल्ली ,11 नवंबर(आरएनएस)। जनकपुर क्षेत्र से पिछले दिनों एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था जो काफी सुर्खियों में रहा था। जिसे जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि ऐसे मौकों पर इस तरह की भी डिमांड हो सकती है। दुल्हन की ये मांग सुनकर दूल्हा भी चकरा गया। आखिर में वह पुलिस के पास पहुंच गया था।
दरअसल, सुहागरात में जब दूल्हे ने अपनी पत्नी का मुंह देखना चाहा तो दुल्हन ने कहा कि पहले बीयर लेकर आओ तब दिखाऊंगी मुंह। दूल्हे ने सोचा चलो ले आते हैं। जब वह बीयर लेने जाने लगा तब दुल्हन ने कहा कि अब आप मार्केट जा ही रहे हैं तो ऐसा करना थोड़ा गांजा और मटन भी लेते आना। ये सब सुनकर लड़के के होश उड़ गए और उसने ये सारी बात अपने घरावालों को बताई। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक युवक की शादी पंजाब के लुधियाना की रहने वाली युवती से हुई। सुहागरात वाले दिन दुल्हन की एसी मांग सुनते ही दूल्हा हैरान रह गया।
पहले तो दूल्हे को लगा कि उसकी दुल्हन मजाक कर रही है। लेकिन युवती ने साफ कह दिया था कि उसे ससुराल में ये सभी चीजें चाहिए। इस पर दूल्हे ने अपने परिवार वालों को सारी बात बताई और मामले को थाने लेकर पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलते ही वधु पक्ष भी थाने पहुंचा। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा तो दूल्हे ने एक और चौंकाने वाला खुलासा कर दिया। उसने बताया कि दुल्हन किन्नर है। बताया जा रहा है कि ये शादी कराने के लिए बिचौलिये ने 85 हजार रुपये लिए थे।
मामला शांत नहीं हुआ तो दुल्हन पक्ष ने इस बारे में पुलिस से शिकायत कर दी। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। वहां दुल्हन बोली- अगर मैंने यह डिमांड की भी थी तो बात पति-पत्नी तक रहनी चाहिए थी। उन्हें यह सब अपने मां-बाप को बीच में नहीं लाना चाहिए था। वहीं, दूल्हा बोला- ये लड़की नहीं है मर्द है। हमें धोखा दिया गया है। मेरी शादी थर्ड जेंडर से करवाई गई है। काफी बहस हुई, घंटों तक पुलिस ने उन्हें समझाया।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

