नई दिल्ली ,11 नवंबर(आरएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैवानियत की हदें पार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सिरोल इलाके की रहने वाली विवाहित महिला थाने पहुंची। उसने पुलिस के सामने अपनी जो आपबीती सुनाई, उसे सुनकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया।
महिला ने बताया कि करीब 8 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वो अपने ससुराल पहुंची। सुहागरात को उसका पति नशे में धुत होकर उसके पास आया। उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। इतना ही नहीं जबरन उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स किया। उसे प्रताडि़त करता रहा।
पीडि़ता पूरी रात रोती रही, लेकिन पति को कोई फर्क नहीं पड़ा। अपनी हवस की आग बुझाने के बाद वो सो गया। अगले दिन होश में आने के बाद उसने अपने पति को समझाया और बताया कि वो उसके साथ गलत कृत्य कर रहा है। उस वक्त तो उसके पति ने अपनी गलती मान ली। उसने कहा कि आगे से वो ऐसा नहीं करेगा। यहां तक कि शराब भी नहीं पीएगा। पीडि़ता खुश हो गई। उसे लगा कि अब उसके साथ ऐसा नहीं होगा। लेकिन अगली रात फिर उसका पति शराब पीकर कमरे में दाखिल हुआ। उसे देखकर वो सन्न रह गई।
महज 20 साल की उम्र में उसके साथ हो रही हैवानियत ने उसे तोड़ दिया। लेकिन वो हार नहीं मानी। कई बार समझाने के बाद भी जब उसका पति नहीं माना, तो वो अपने मायके चली गई। इसके बाद नशेड़ी पति वहां भी पहुंच गया। पत्नी के साथ उसके परिजनों के साथ भी बदतमीजी करने लगा। इससे परेशान होकर वो थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को अपनी आपबीती बताकर पति के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आग्रह किया। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 498 और 377 के तहत केस दर्ज कर लिया।
बताया जा रहा है कि पीडि़ता के परिजनों ने शादी के समय अच्छा खासा दहेज भी दिया था। पांच लाख रुपए कैश के साथ उसे एक बाइक दी थी। महिला जब पति की प्रताडऩा से तंग आकर अपने मायके चली गई, तो उसके ससुरालवालों ने दहेज की मांग भी शुरू कर दी, ताकि दबाव में आकर वो ससुराल चली आई।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

